हर महीने कितनी एसआईपी करें?: 30 हजार की सैलरी पर इतना निवेश करें, 20 साल में बन सकता है 59.9 लाख का फंड

हर महीने कितनी एसआईपी करें?: 30 हजार की सैलरी पर इतना निवेश करें, 20 साल में बन सकता है 59.9 लाख का फंड

रिटायरमेंट के बाद हाथ में बड़ी रकम आना हर नौकरीपेशा व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या आज बचाई गई रकम भविष्य की जरूरतें पूरी कर पाएगी? कानपुर के बृजलाल ने पूरी जिंदगी सरकारी दफ्तर में काम किया। रिटायरमेंट पर उन्हें 20 लाख रुपये मिले, जिसे उन्होंने अपने बेटे राहुल को सौंप दिया। राहुल ने खुशी तो जताई, लेकिन मन में हिसाब लगाया कि आज के समय में 20 लाख रुपये से एक अच्छा फ्लैट खरीदना भी मुश्किल है। बृजलाल ने मेहनत करके पैसा तो बचाया, लेकिन महंगाई के हिसाब से उसे बढ़ाने की योजना नहीं बनाई। यह कहानी बताती है कि सिर्फ बचत करना काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही जगह निवेश करना भी जरूरी है।

इसी जरूरत को पूरा करने का एक तरीका सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी है। इसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड में लगाता है। इससे बाजार में निवेश करने के लिए सही समय चुनने की चिंता कम होती है और नियमित निवेश की आदत बनती है। बाजार गिरने पर समान रकम से ज्यादा यूनिट मिलती हैं, जबकि बाजार बढ़ने पर निवेश की कीमत बढ़ सकती है। लंबे समय तक निवेश करने पर रिटर्न पर भी रिटर्न मिलने का फायदा मिलता है। इसे चक्रवृद्धि का असर कहा जाता है। हालांकि, एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है और इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए सवाल यह है कि हर व्यक्ति को अपनी आय के हिसाब से कितनी रकम निवेश करनी चाहिए?

मूल खबर पढ़ें (अमर उजाला)