द बोनस मार्केट अपडेट: आठ महीने बाद सेंसेक्स 80000 के पार पहुंचकर बंद; 1718 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 25000 के पार

भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह तेजी जारी रही। सेंसेक्स 1718.01 अंक की बड़ी उछाल के साथ 81,028.02 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 493.75 अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए 25,030.35 का स्तर फिर से हासिल किया। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में यह जोरदार बढ़त देखने को मिली। पिछले सात लगातार सत्रों में सेंसेक्स 7,781.99 अंक (10.62 फीसदी) और निफ्टी 2,331.5 अंक (10.27 फीसदी) उछला है। गुरुवार को भी सेंसेक्स 2,008.61 अंक और निफ्टी 576 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे।