वोल्टास में नेतृत्व परिवर्तन: नोएल टाटा अब चेयरमैन एमेरिटस, सुनील डी'सूजा चुने गए नए अध्यक्ष

टाटा ग्रुप की प्रमुख कूलिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी वोल्टास में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा 11 नवंबर, 2026 को वोल्टास के चेयरमैन और निदेशक पद से सेवानिवृत्त होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर, 2026 से वोल्टास का चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है। यह बदलाव टाटा ग्रुप के शासन दिशानिर्देशों और कंपनी अधिनियम 2013 के तहत सुपरएनुएशन की आयु प्राप्त करने के कारण हो रहा है।