शहजाद पूनावाला: 'राइज एंड फॉल 2' जीतने पर सीएम फडणवीस ने दी बधाई, किसानों को राशि दान करने पर कही यह बात

हाल ही में शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में जीत हासिल की है। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर शहजाद को बधाई दी। इसके साथ ही सूखे से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए राज्य के राहत कोष में पुरस्कार राशि दान करने के उनके नेक कार्य की भी सराहना की।