दीपोत्सव 2026: आज है गोवर्धन पूजा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, कथा और छप्पन भोग का महत्व

Govardhan Puja 2026 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव हर वर्ष बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा दिवाली के पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का चौथा दिन होता है। इस दिन गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा होती है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, अन्नकूट का महत्व और घर पर पूजन करने की आसान विधि।